दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! Narad Unfold की वेबसाइट की इस नई शुरुआत में आपका स्वागत है।
Mann Ki Baat में PM मोदी ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदने को कहा। उन्होंने ‘Vocal for Local’ और भारतीय उत्पादों की बढ़ती वैश्विक पहुंच पर जोर दिया।
एस. जयशंकर ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया के युद्धों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया संवाद, कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रयासों को मजबूत करे।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने Indo-Pacific में सतर्कता, निगरानी और लंबी दूरी तक ऑपरेशन करने की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। IMD ने आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित नुकसान को लेकर चेतावनी जारी की।
SIDBI के सर्वे में MSME बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स 60.4 पर पहुंचा। मैन्युफैक्चरिंग में सुधार दिखा, लेकिन बढ़ती लागत और मुनाफे पर दबाव कायम है।